Bhadoni News: चौकी प्रभारी पर गाली देने का आरोप
भदोही, जुलाई 12 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। सुरियावां थाना क्षेत्र के घोरहां गांव निवासी कबूतरा देवी पत्नी स्वर्गीय कमलेश कुमार ने सांसद भदोही को शिकायती पत्र एवं आडियो रिकार्डिंग भेजा है। कहा कि पड़ोसियों द्वारा उनके मकान को हड़पने का प्रयास किया जा रहा था। मामले में चौकी प्रभारी को अवगत कराया। उसके बाद उन्होंने मामले को निस्तारित करने की बजाय एक दिन मोबाइल पर फोन करके भद्दी-भद्दी गालियां दीं। सांसद से प्रकरण में पुलिस अफसरों से शिकायत करके न्याय दिलाने की मांग किया। बता दें कि जिले में पुलिस जवानों के बोल बिगड़ गए हैं। धौरहरा, तुलसीचक के बाद पाली के चौकी इंचार्ज पर आरोप लगे हैं। हालांकि विभागीय कार्रवाई ना होना चिंता का बात बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.