Bhadoni News: चोरी के सामानों संग चोर धराया
भदोही, जुलाई 27 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। ज्ञानपुर पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने के आरोपित को गिरफ्तार किया। आरोपित के पास से पुलिस ने चोरी का मोबाइल, साइकिल एवं नगदी बरामद किया गया। 26 जुलाई की रात को चोर तहसील के पीछे घर में घुसा था। उसने वादी के घर में से एक साइकिल, एक गैस सिलेंडर एवं एक मोबाइल एवं चार्जर चोरी कर लिया था। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया था। कार्तिक उपाध्याय निवासी मिल्की, ज्ञानपुर अस्थाई पता ग्राम नरपतपुर थाना चौरी को दबोचा गया। पुलिस टीम में प्रमोद सिंह यादव, लालजी, मिथुन कुमार आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.