Bhadoni News: चोरी की साइकिल संग मिर्जापुर का चोर धराया
भदोही, जुलाई 5 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। जिले के गोपीगंज थाने की पुलिस ने साइकिल चोर को हिरासत में लिया। उसके पास से चोरी की साइकिल बरामद करने का दावा किया गया। जय प्रकाश निवासी अमवामाफी ने गोपीगंज थाने में सूचना दिया था। कहा था कि एक जुलाई को उनकी साइकिल शाम को घर से अज्ञात ने चोरी कर लिया था। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया था। मुखबिर की सूचना पर शनिवार को स्टेशन रोड, वन विभाग गिराई के पास से चोर को हिरासत में लिया गया। उसके पास से चोरी की साइकिल बरामद करने का दावा किया गया। चोर धीरज बिंद निवासी लखमापुर, कोतवाली देहात, मिर्जापुर को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई बनारसी यादव, काशीनाथ यादव रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.