Bhadoni News: चेतावनी बिन्दु से तीन मीटर दूर गंगा का जल स्तर
भदोही, सितम्बर 1 -- Bhadoni News: सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवाद। पड़ोसी राज्यों के पानी एवं मानसून की मेहरबानी के बाद गंगा का पानी खेतों तक पहुंच गया है। इसी रफ्तार से पानी बढ़ता रहा तो एक से दो दिन में बस्तियों तक पहुंच सकता है। सोमवार को तीन से चार सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पानी बढ़ाव दर्ज किया गया। जलस्तर चेतावनी बिन्दु से तीन मीटर दूर है। जलस्तर 77.72 मीटर दर्ज किया गया। बता दें कि जिले में बाढ़ का प्रभाव डीघ ब्लाक के कोनिया क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में सर्वाधिक रहता है। मानसूनी बरसात एवं पहाड़ों का पानी आने के बाद खेतों के साथ ही बस्ती तक पानी पहुंच जाता है। गत वर्षों में बाढ़ ने व्यापक नुकसान किया था, लेकिन इस साल अभी तक ऐसा नहीं है। इधर, करीब 10 दिनों से जिले में बरसात का क्रम बना हुआ है। साथ ही पड़ोसी राज्यों में भी अच्छी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.