Bhadoni News: चार सूत्रीय मांग लेकर कलक्ट्रेट पर किया विरोध-प्रदर्शन
भदोही, सितम्बर 26 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। चार सूत्रीय मांग लेकर शनिवार को जिला मुख्यालय पहुंचे संयुक्त वामपंथी मोर्चा के लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। मांग के समर्थन में नारेबाजी करते हुए डीएम को संबोधित पत्रक सौंपा। समस्त मांग को शीघ्र ही पूर्ण करने को आवाज मुखर की। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया को रोका जाए। मतदाता सूचियों में गलत तरीके से बाहर किए गए समसत लोगों के मतदान अधिकार बहाल किए जाएं। निर्वाचन आयोग की स्वतंत्र और लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली बहाल की जाए। चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की मौजूदा व्यवस्था को बदलकर ऐसी व्यवस्था लागू की जाए। मांग के समर्थन में निरंतर संघर्ष किया जा रहा है, लेकिन विडंबना ही है कि संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: राजद ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.