भदोही, नवम्बर 10 -- Bhadoni News: बाबूसराय, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सारीपुर का प्रसिद्ध भरत मिलाप मेला मंगलवार की भोर में संपन्न हुआ। चारों भाइयों का मिलन देख भक्तों की आंखें नम हो गई। समय की गति संग मेले में भक्तों की भीड़ भी बढ़ती गई। देर रात्रि में मानों मेलार्थियों की भीड़ अचानक बढ़ गई। भोर तक दुकानों पर जमकर खरीदारी होने के साथ ही हजारों भक्त चारों भाइयों के मिलन की साक्षी बने। प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, सीता एवं बजरंगबली को पूरे गांव में रथ पर बिठाकर घुमा गया। ग्राम वासियों ने फूलों से भगवान राम के ऊपर पुष्प वर्षा की। फिर मेला प्रांगण में पहुंचने पर भरत शत्रुघ्न उनसे मिलने के लिए दौड़ पड़ते हैं। चारों भाई आपस में गले मिलते हैं फिर मंत्रोचार के साथ भरत राम को गद्दी देते हैं और उन्हें अयोध्या का राजा घोषित करते हैं। भगवान श्रीराम के जय ज...