Bhadoni News: चक्रवार बारिश से गिरा टिनशेड, तीन चोटिल
भदोही, सितम्बर 3 -- Bhadoni News: चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के जमुआ महुआपुर यादव बस्ती में बुधवार देर रात हो रही बारिश बारिश से टिनशेड गिर पड़ा। टिनशेड के नीचे सो रहे एक ही परिवार के तीन लोग चोटिल हो गए। घायलों का इलाज निजी अस्पताल में कराया गया। बताया जाता है कि एक ही परिवार के लोग टिनशेड में सोए हुए थे। इस बीच रात्रि में बारिश से अचानक टिनशेड ढह गया। ऐसे में 65 वर्षीय सीता देवी, 14 वर्षीय आदर्श यादव उर्फ छोटू एवं 16 वर्षीय आयुषी घायल हो गई। घायलों का उपचार चौरी बाजार स्थित एक निजी चिकित्सालय में कराया गया। ग्रामीणों की माने तो टिनशेड और कच्चे मकान रिमझिम निरंतर बरसात से रिसकर गिरने लगे हैं। यह भी पढ़ें- Auraiya News: बारिश में कच्चे मकान की छत गिरी, परिवार बाल-बाल बचा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.