Bhadoni News: चकवा महावीर मंदिर में दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़
भदोही, अगस्त 4 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। पवित्र सावन माह के पहले मंगलवार को मारुतिनंदन के मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। क्षेत्र के चकवा महावीर मंदिर में हजारों भक्तों ने दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। सावन माह के अंतिम मंगलवार यानि बुढ़वा मंगल को पौराणिक एवं ऐतिहासिक मेला लगता है। भोर से ही मंदिर में भक्तों का हुजूम उमड़ना शुरू हो गया था। मंदिर पहुंचे भक्तों ने मारुति नंदन का पूजन कर हलवा-पूड़ी, चना और लड्ड़ू का प्रसाद चढ़ाया। समय के गति संग मंदिरों में आस्थावानों की भीड़ भी बढ़ती गई। भक्तों की भीड़ को देखते हुए चार बजे भोर में ही मंदिर का कपाट खोल दिया गया था। पौराणिक मान्यता है कि चकवा महावीर मंदिर में मूर्ति की स्थापना पांडवों द्वारा की गई थी। सावन माह के हर मंगलवार को चकवा महावीर, अहिमनपुर हनुमान मंदिर, जंगीगंज महाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.