Bhadoni News: घास काट रही महिला को विषाक्त जंतु ने काटा, गंभीर
भदोही, अगस्त 17 -- Bhadoni News: सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्रके कैड़ा गांव में सोमवार को घास काट रही एक महिला को विषाक्त जंतु ने काट लिया। हालत गंभीर होने पर सीएचसी सुरियावां में एंटी बेनम का दस इंजेक्शन लगाने के बाद अन्यत्र रेफर कर दिया। महिला की हालत चिंताजनक परिजनों द्वारा बताया गया। बताया जाता है कि कैड़ा गांव निवासी 60 वर्षीय प्रभावती देवी खेत में सुबह करीब नौ बजे घास काट रही थी। इस बीच अचानक घास में छिपा विषाक्त जंतु ने काट लिया। विषाक्त जंतु काटते ही महिला अचेत हो गई। उसकी हालत बिगड़ता देख परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां लेकर आए। सीएचसी में एंटी बेनम का दस इंजेक्शन लगाने के बाद उसे अन्यत्र रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.