भदोही, अक्टूबर 6 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले के प्रमुख गंगा घाटों पर फैली गंदगी पितृ विसर्जन के दिन तर्पण और पिंडदान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ा सकती है। घाटों पर जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा है। गंदे पानी और कूड़े से उठ रही दुर्गंध के कारण लोगों का घाटों पर कुछ देर खड़ा होना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में 10 अक्टूबर को होने वाले पितृ विसर्जन को लेकर श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ने लगी है। बाबा सेमराध नाथ गंगा घाट, सीतामढ़ी घाट, रामपुर, डेंगूरपुर, इब्राहिमपुर, कलिंजरा, भवानीपुर, डेरवां, मूलापुर, भोगांव समेत जिले के विभिन्न गंगा घाटों पर पितृपक्ष के अंतिम दिन बड़ी संख्या में लोग पिंडदान और तर्पण के लिए पहुंचेंगे। लेकिन घाटों की मौजूदा स्थिति श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। बाढ़ का पानी घाटों से हटने के...