भदोही, सितम्बर 8 -- Bhadoni News: गोपीगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव से 14 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार किशोरी पांच सितंबर को दोपहर करीब ढाई बजे के बीच घर से अचानक गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी किशोरी का पता नहीं चल सका। परिजनों को जानकारी मिली कि एक युवक कथित रूप से किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू करते हुए प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Roorki News: किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...