Bhadoni News: घर में घुस बहन को छेड़ा, भाई को पीटा
भदोही, जुलाई 30 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने एसपी ने गुहार लगाई थी। पड़ोसी युवक अशोक कुमार बिंद पर छेड़खानी एवं भाई को पिटने का आरोप लगाया। कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। तहरीर में कहा कि पड़ोसी युवक इसी माह एक जुलाई की शाम को अकेला पाकर घर में जबरदस्ती घुस गया। उसने छेड़खानी करनी शुरू कर दिया। शोर मचाने पर जब आसपास के लोग पहुंचे और इज्जत बच पाई। उसके बाद आरोपित ने भाई को भी पीटा। शिकायत पर उल्टा कोतवाली पुलिस ने मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। मामले में एसपी के आदेश पर संबंधित धाराओं में मंगलवार की शाम को मुकदमा दर्ज कराया गया। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.