Bhadoni News: घरेलू गैस सिलेंडर का दुकानों पर हो रहा प्रयोग
भदोही, अक्टूबर 8 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। नगरीय इलाका हो या ग्रामीण अंचल हर तरफ घरेलू गैस सिलेंड का उपयोग दुकानों पर हो रहा है। सरेआम घरेलू गैस उपयोग के बावजूद दुकानदारों पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं हो रही है। विभागीय लापरवाही से किसी वक्त हादसा हो सकता है। चाय-पान की दुकान हो या ढाबा-होटल हर तरफ घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है। कई वर्ष से कस्बे में घरेलू गैस सिलेंड का व्यावसायिक कामों में धड़ल्ले से उपयोग हो रहा है। शहर के कई होटल संचालक व्यावसायिक गैस कनेक्शन ले रखे हैं। वहां, उनकी खपत हर महीने चार से पांच सिलेंडर की है। मगर होटल संचालक घरेलू गैस का बेखौफ प्रयोग कर रहे हैं। इतना ही नहीं घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग छोटा गैस भरने में भी हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.