Bhadoni News: घटाव पर है गंगा का जल स्तर, अभी भी खेल जलमग्न
भदोही, सितम्बर 5 -- Bhadoni News: सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवाद।कालीन नगरी के लोगों के लिए शनिवार को भी राहत की बात रही। गंगा का जल स्तर एक सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से कम हो रहा था। उधर, खेतों एवं बस्तियों के पास अब भी पानी भरा हुआ है। इसके कारण आगामी दिनों में बीमारियां फैलने से इनकार नहीं किया जा सकता है। बता दें कि पड़ोसी राज्यों से बरसात का पानी यमुना नदी के जरिए गंगा में पहुंच रहा था। जिसके कारण करीब 20 दिनों से नदी का जल स्तर बढ़ रहा था। इस बीच, जिले में भी मानसूनी बादलों ने जमकर बरसात करना शुरू कर दिया। इसके कारण जल स्तर में तेजी से वृद्धि देखी गई। इसके कारण डीघ ब्लाक के गंगा किनारे बसे कोनिया, छेछुआ, सेमराध, कलिंजरा, मवैया थान सिंह, इटहरा और बारीपुर सहित कई गांवों में बाढ़ का असर सबसे अधिक देखने मिल रहा था। जलस्तर बढ़ने पर इन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.