Bhadoni News: घंटों बिजली आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ता परेशान
भदोही, जुलाई 28 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर। नगर पंचायत ज्ञानपुर में मंगलवार की सुबह घंटों आपूर्ति ठप होने से नागरिकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। आपूर्ति बाधित होने से जल संकट से भी उपभोक्ताओं को जूझना पड़ा। घंटों आपूर्ति बहाल न होने से नागरिक उमस भरी गर्मी से व्याकूल होते रहे। नगर पंचायत ज्ञानपुर में साढ़े आठ बजे सुबह ही आपूर्ति ठप हो गई थी। सुबह 11 बजे से आपूर्ति चालू न होने से नागरिक हैरान रहे। सुबह नौ बजे ही धूप ने रौद्र रूप धारण किया तो उमस में अचानक इजाफा हो गया। उमस भरी गर्मी के बीच आपूर्ति ठप होना नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बना रहा। छोटे बच्चे उमस भरी गर्मी से व्याकूल होकर रोते-रोते बीमार पड़ जा रह हैं। बिजली विभाग के प्रति उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.