Bhadoni News: घंटों बत्ती गुल होने से उपभोक्ता हुए परेशान
भदोही, अक्टूबर 22 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर पंचायत ज्ञानपुर में गुरुवार की शाम घंटों आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। बत्ती गुल होने से नागरिक पावर हाउस का चक्कर लगाते रहे। करीब साढ़े चार बजे ही आपूर्ति ठप हो गई थी। शाम साढ़े सात बजे तक सप्लाई चालू नहीं हो पाया था। शाम सात बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुआ तो नागरिक पावर हाउस पर चक्कर लगाने लगे। बिजली कर्मियों की माने तो फाल्ट के चलते आपूर्ति बाधित चल रही है। कुछ ही घंटे बाद आपूर्ति चालू हो जाएगी। इसके चलते प्रोफेसर कालोनी में अंधेरा कायम रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.