भदोही, अगस्त 27 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर/गोपीगंज, हिन्दुस्तान टीम। पैगंबर-ए-इस्लाम के यौमे पैदाइश की बुधवार को जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण अंचलों में भी धूम रही। लोगों ने जुलूस निकाल कर जश्न मनाया। साथ ही मानवता स्थापित करने का संकल्प लिया। ज्ञानपुर नगर में दोपहर बाद व्यापक जुलूस निकाला गया। इसी तरह नईबाजार, घोसिया, खमिरया, सुरियावां, मोढ़, जंगीगंज, ऊंज, बाबूसराय, महराजगंज, चौरी समेत सभी बाजारों में पर्व की धूम रही। उधर, गोपीगंज जामा मस्जिद से परचम कुशाई एवं सलातो सलाम के उपरांत जुलूस निकाला गया। मदीना मुनौवरा का नक्शा, एतिहासिक मस्जिदों की तर्ज पर बनाई गई झाकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। बच्चों ने कला का सुंदर नमूना प्रस्तुत करते मदीना मुनौवरा का नक्शा उकेरा था। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: ईद मिलादुन्नबी पर कई गांवों से निकला ज...