Bhadoni News: ग्रामीण अंचलों में भी जन्माष्टमी की रही धूम
भदोही, सितम्बर 4 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मना। नगर के राधा कृष्ण मंदिर सोनिया तालाब, सदर मोहाल, मीरजापुर रोड, थाना परिसर सहित अन्य मंदिरों एवं निजी भवनों में भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी सजाई गई। रंग-विरंगे झालरों तथा सुगंधित पुष्पों से सजे मंदिर आकर्षण के केन्द्र बने थे। भजन-कीर्तन के साथ आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरुप के दर्शन-पूजन के लिए लालायित नजर आए। देर रात बाल स्वरुप के दर्शन की मनोकामना पूरी होते ही लोग खुशी से झूम उठे। जयघोष से पूरा नगर एवं गांव गूंज उठा। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: ...हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की से गूंज उठा वातावरण यह भी पढ़ें- Bhadoni News: नंद के आनंद भयो जय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.