Bhadoni News: ग्रामीण अंचलों में फागिंग कराने की उठी मांग
भदोही, जुलाई 8 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। ग्रामीणों की बैठक मंगलवार को चकवा महावीर मंदिर परिसर में हुई। इसमें बढ़ते मच्छर के प्रकोप को देखते हुए ब्लाक स्तर पर फागिंग कराने की मांग की गई। चेताया कि ग्रामीण अंचलों में फागिंग नहीं कराया गया तो ग्रामीण हर स्तर से आवाज उठाने को बाध्य होंगे।इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि नहर से सटे आधा दर्जन गांव में दूषित पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। खेतों और नहर से सटे गड्डों में गंदा पानी एकत्रित हो गया है। इन स्थानों पर मच्छरों का प्रकोप इतना बढ़ जा रहा है कि शाम ढलते ही घर के बाहर बैठना तक दुभर हो जाता है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: कागजों में चल रहा संचारी रोग नियंत्रण अभियान ऐसे में ग्राम पंचायत स्तर से फागिंग कराने के साथ ही दवा का छिड़काव होना अत्यंत जरूरी हो गया है। इस मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.