Bhadoni News: ग्रामीण अंचलों में कराया जाए फागिंग
भदोही, नवम्बर 5 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। औराई ब्लाक के पुरुषोत्तमपुर गांव स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर में गुरुवार की शाम ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें ब्लाक स्तर पर फागिंग कराए जाने की मांग की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि कई स्थानों पर दूषित पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। नगरीय इलाके में तो कभी-कभार फागिंग करा दिया जाता है लेकिन ग्रामीण अंचलों में दवा का छिड़काव तक नहीं होता। फागिंग न होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इस मौके पर साधु विश्वकर्मा, अवधेश कुमार, राजीव, लालू गुप्ता आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.