भदोही, सितम्बर 18 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम शैलेश कुमार ने गोवंश आश्रय स्थलों एवं उनमें संरक्षित गोवंशों की व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक अधिकारियों संग ली। इसमें गोवंशों के संरक्षण, स्वास्थ्य जांच, चारा-पानी एवं साफ-सफाई आदि की गहन समीक्षा करते हुए गोआश्रय स्थलों में बेहतर व्यवस्था मुहैया कराने को निर्देशित किए। इस दौरान डीएम ने कहा कि गोवंश संरक्षण शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। गोवंश आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों के लिए बेहतर एवं मानवीय वातावरण उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। आश्रय स्थलों में पर्याप्त चारा, स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई तथा आवश्यक अन्य व्यवस्थाएं निरंतर बनी रहें, ताकि गोवंशों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके सचान को निर्देशित...