Bhadoni News: गृह-जलकर के 70 बड़े बकाएदारों से वसूली करेंगे अमीन
भदोही, नवम्बर 22 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर पंचायत ज्ञानपुर में जल एवं गृहकर के बड़े बकाएदारों से अब अमीन वसूली करेंगे। पूर्व में बड़े 70 बकाएदारों को नोटिस जारी हुआ था। बकाया जमा न करने पर डीएम के आदेश पर अमीन इन बकाएदारों के घर दस्तक देकर लाखों रुपया वसूली करेंगे। इसके साथ ही पांच सौ शेष और बकाएदार हैं जिन्हें दो बार नोटिस जारी हो चुका है। एक माह के अंदर शत-प्रतिशत भुगतान नहीं हुआ तो नगर पंचायत द्वारा सख्त कार्रवाई होगी। इतना ही नहीं बकाएदार 12 फीसदी वार्षिक ब्याजदर के साथ बकाया जमा करेंगे। वित्तीय वर्ष 2025-26 में जितना गृहकर बकाया है उसका 12 फीसदी वार्षिक ब्याज दर जोड़कर जमा करना होगा। नगर में करीब 16 सौ ऐसे बकाएदार हैं जो वार्षिक ब्याज दर की श्रेणी में आ रहे हैं। 70 ऐसे बड़े बकाएदार हैं जिनसे अमीन वसूली करेंगे। अधिशासी अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.