Bhadoni News: गृहकर दस गुना बढ़ाने के प्रस्ताव का विरोध
भदोही, नवम्बर 3 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद गोपीगंज में स्वकर निर्धारण नियमावली 2024 के तहत गृहकर को लगभग दस गुना बढ़ाए जाने के प्रस्ताव को लेकर विरोध शुरू हो गया है। नामित सभासद ज्योति नारायण ने दो नवंबर को अधिशासी अधिकारी गोपीगंज को पत्र सौंपकर इस प्रस्ताव पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।पत्र में सभासद ने कहा है कि नई नियमावली 2024 लागू होने पर नगरवासियों को वर्तमान की तुलना में लगभग दस गुना अधिक गृहकर अदा करना पड़ेगा, जो जनहित में ठीक नहीं है। आरोप लगाया कि पालिका प्रशासन द्वारा मनमानी रूप से यह प्रस्ताव पास कर नियमावली लागू की जा रही है, जो जनहित के विपरीत है। सभासद ने कहा कि हम इसका विरोध करते हैं। उन्होंने मांग की है कि प्रकरण को संज्ञान में लेकर उक्त नियमावली को जनहित मे निरस्त कर दे ।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.