Bhadoni News: गुमटी तोड़ सामान उठा ले गए चोर
भदोही, सितम्बर 8 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सोनखरी गांव में सोमवार की रात जयप्रकाश यादव की गुमटी तोड़कर चोर उसमें रखा सामान उठा ले गए। चोरी की सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने मौका मुआयना किया। सोनखरी गांव निवासी जय प्रकाश यादव घर से कुछ दूर सड़क के किनारे गुमटी रखकर बिस्किट, नमकीन, गुटका, पान मसाला आदि की दुकान चलाते हैं। सोमवार की रात चोर उसकी गुमटी तोड़ पूरा सामान उठा ले गए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर इसकी सूचना पीआरवी और गोपीगंज पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर वापस लौट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.