Bhadoni News: गांजा तस्करी का आरोपित धराया
भदोही, जुलाई 4 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों का कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान जारी है। इसी कड़ी में चौरी थाने की पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे मादक पदार्थ के कारोबारी को दबोचने का काम किया। प्रभारी निरीक्षक राम सरीख गौतम ने बताया कि गांजा तस्करी करने के आरोपित जग्गू साहनी निवासी मलहिया टोला रमना थाना लंका जनपद वाराणसी को रेलवे स्टेशन छिवकी से गिरफ्तार किया गया। गत साल 27 दिसंबर को गांजा तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को एक कुंतल 880 ग्राम गांजा संग दबोचा गया था। आरोपित जग्गू साहनी फरार चल रहा था। पुलिस टीम में उनके अलावा परवेश राय, अरविंद सिंह यादव, अजय सिंह, अरविंद कुमार, सुजीत कुमार, रोहित कुमार आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.