भदोही, अक्टूबर 10 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। गलीचे के बाद अब खाने-पीने के सामानों को लेकर भी भदोही की धूम दुनिया में देखी जा रही है। जिसकी बानगी गत दिनों सूबे के नोएडा में आयोजित इंटरनेशनल ट्रेड शो में देखने को मिली। वहां पर जिले में बने दालपीठा, ठेकुआ को लोगों को सराहा। आईआईटी कानपुर के कल्चरल फेस्ट में स्टॉल लगाने का मिला दुकानदार को ऑफर मिला है। सूबे की भाजपा सरकार ओडीओपी की तर्ज पर हर जिले में खान-पान को बढ़ावा देने के लिए वहां के प्रसिद्ध व्यंजन को उचित प्लेटफार्म देने का काम कर रही है। इसी कड़ी में गत माह सितंबर में नोएडा में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में भदोही के कारीगर गगन मोदनवाल ने अपने पारंपरिक व्यंजनों का प्रदर्शन किया। ट्रेड शो में उनके उत्पादों को देश-विदेश से आए आगंतुकों की सराहना मिली। इसका असर यह हुआ ...