भदोही, अक्टूबर 22 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को डीएम शैलेश कुमार एवं एसपी अभिनव त्यागी संयुक्त रूप से अभियोजन कार्यों, एनकार्ड, कानून व्यवस्था एवं विभिन्न प्रर्तन विभागों की समीक्षा बैठक अधिकारियों संग लिए। इसमें लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई तथा विभागों के मध्य बेहतर समन्वय पर विशेष बल दी गई। इस दौरान डीएम ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी, समस्त सहायक अभियोजन अधिकारियों एवं अपर शासकीय अधिवक्ताओं को निर्देशित किए कि लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण कराएं। पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, एससी-एसटी एक्ट, हत्या, डकैती, बलात्कार, शस्त्र अधिनियम सहित अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े मामलों में प्रभाव...