भदोही, सितम्बर 22 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। स्वच्छता ही सेवा अभियान एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत गंगा नदी के किनारे स्थित ग्राम पंचायतों में स्वच्छता, जनभागीदारी एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के क्रम में ग्राम पंचायत अमीलौर व रामपुर घाट में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर गंगा घाट एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई कराई गई। डीपीआरओ संजय कुमार मिश्र ने बताया कि सफाई अभियान में घाट एवं उसके आसपास एकत्रित कूड़े-कचरे को हटाकर स्वच्छता एवं साफ-सफाई सुनिश्चित की गई। ग्रामीणों एवं अभियान से जुड़े लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- Ara News: महाराजा कॉलेज : स्वच्छता ही सेवा के तहत श्रमदान औ...