Bhadoni News: गंगा घाट पर देशभक्ति गीत संग हआ श्रमदान
भदोही, अक्टूबर 2 -- Bhadoni News: सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवाद। पौराणिक एवं धार्मिक नगरी सीतामढ़ी स्थित महर्षि वाल्मीकि गंगा घाट पर शुक्रवार को गांधी जयंती पर देशभक्ति गीत संग चले स्वच्छता अभियान में लोगों ने घंटों श्रमदान किया। जिला गंगा समिति के तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा और हर घर तिरंगा, हर घाट तिरंगा अभियान के तहत घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। दौरान महर्षि वाल्मीकि गंगा घाट की पक्की सीढ़ियों और आसपास के हिस्सों में जमा कूड़ा-कचरा हटाया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने खुद श्रमदान करते हुए घाट को साफ करने में योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने भी अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सफाई के साथ लोगों को गंगा घाट पर स्वच्छता बनाए रखने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने और खुले में गंदगी न फैलाने के लिए जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- Gridih N...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.