Bhadoni News: गंगा का जल स्तर घटने से बढ़ा दुर्गंध, जीना मुहाल
भदोही, सितम्बर 10 -- Bhadoni News: सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवाद। गंगा का जल स्तर निरंतर घट रहा है। ठहराव तो धीमी गति से पानी कम हो रहा है। गंगा का जल स्तर घटने से घाट और बस्ती में कचरा एकत्रित होने के साथ ही गड्डों में जमा गंदा पानी सड़कर बजबजा रहा है। झाड़ियां और घास सड़ने की दुर्गंध से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है।गंगा तटीय इलाके में शाम ढलते ही कीट और मच्छरों का प्रकोप इतना बढ़ जा रहा है कि लोग घर के बाहर भोजन तक नहीं कर पा रहा है। दिन में भी कीट मडरा रहे हैं। धूप होते ही बदबू अचानक बढ़ जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूर्व में पर्याप्त मात्रा में मच्छररोधी दवा का छिड़काव कराने के साथ ही दवाइयां मुहैया कराने का दावा किया गया था। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। ऐसे मे गंगा तटीय इलाके में रहने वालों का जीवन नारकीय हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.