Bhadoni News: खुला नाला से उठ रहा दुर्गंध, जीना मुहाल
भदोही, अक्टूबर 8 -- Bhadoni News: ऊंज, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय राजमार्ग में ऊंज बाजार के पास सर्विसलेन पर बना नाला खुला होने से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। खुला नाला कूड़ा-कचरा से पट गया है। गंदगी से उठ रहा दुर्गंध लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। गंदा पानी से मच्छरों का आतंक भी बढ़ गया है। मच्छरों के डंक से बाजार के लोग बीमार पड़ जा रहे हैं। खुला नाला ढंकने की मांग स्थानीय लोग बार-बार कर रहे हैं लेकिन विभागीय स्तर से संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। सर्विसलेन पर कई स्थानों पर बने नाला को न ढंका जाना परेशानी का सबब बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.