भदोही, जुलाई 9 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। डीएम शैलेश कुमार के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त खाद्य विवेक मालवीय के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चल रहा है। दो दिन चले सघन चेकिंग अभियान में खाद्य विभाग की टीम हल्दी एवं कश्मीरी मिर्च पाउडर का नमूना संग्रहित कर जांच को लैब भेजा गया। लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित व्यापारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Bijnor News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लिए मसालों, सॉस और पानी के 16 नमूने खाद्य सुरक्षा अधिकारी की जानकारी खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. ताविंदा ने बताया कि शुद्ध खाद्य मसाले उपलब्ध कराने की दिशा में विभागीय स्तर से जांच की जा रही है। खाद्य सुरक्षा एवं औषद्यि प्रशासन द्वारा निरंतर जांच अभियान चल रहा है। संचालित मसाला इकाइयों एवं मसाले के थोक विक्रेताओं के जांच को ...