भदोही, जुलाई 14 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। डीएम शैलेश कुमार के निर्देशन पर खाद्य विभाग की सख्ती बढ़ती जा रही है। मिलावटी तेल बिक्री की रोकथाम के लिए सोमवार को डीएम के निर्देशन व सहायक खाद्य आयुक्त विवेक मालवीय के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। गोपीगंज और महराजगंज बाजार में छापेमारी कर दूध, तेल, घी व मखाना समेत कुल सात नमूने संग्रहित किए गए। दुकानों से संग्रहित हुए नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। लैब जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. ताविंदा ने बताया कि डीएम के निर्देशन पर मिलावटी पाम आयल बिक्री की रोकथाम के लिए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवराज सिंह के साथ दोनों बाजारों में जांच की गई। इस दौरान महराजगंज से एक पाम ऑयल, एक मखाना और दो घी का नमूना संग...