भदोही, सितम्बर 27 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। शहर से सटे ग्रामसभा हृदयपट्टी एवं विशुनपुर के ग्रामीणों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। बदहाल रास्ते की समस्या से सभी परेशान हैं। संबंधित अफसर एवं कर्मी उनकी सुनने को तैयार नहीं, जिसे लेकर उनमें रोष देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते की हालत इतनी खराब हो गई है कि यहां से आवागमन करना मुश्किल हो गया है। बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही है, वहीं मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि जरूरत पड़ने पर एंबुलेंस भी घर तक नहीं पहुंच पा रहा है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, किया प्रदर्शन बताया कि रास्ते की समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी...