भदोही, जुलाई 31 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर समेत ग्रामीण अंचलों में बच्चों को खटारा आटो तो ई-रिक्शा से स्कूलों में पहुंचाया जा रहा है। शिक्षा विभाग, स्कूल प्रबंधन संग अभिभावक भी इसे लेकर उदासीन बने हैं। क्षमता से ज्यादा बच्चों को बैठाकर स्कूलों में छोड़ा जा रहा है। ऐसे में किसी वक्त हादसा हो सकता है। सुबह और दोपहर में स्कूली बच्चे कितना सुरक्षित घर पहुंच रहे हैं, इसका अंदाजा उनकी दुर्दशा को देखकर ही लग जाता है। दोपहर में स्कूलों में छुट्टी होने के बाद बच्चे आटो और ई-रिक्शा से घर पहुंच रहे हैं। अभिभावकों का भी दायित्व बनता है कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...