Bhadoni News: क्षेत्रीय जनता की सुविधा को बने बस स्टैंड
भदोही, जुलाई 22 -- Bhadoni News: ऊंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्रीय ग्रामीणों की बैठक बुधवार को ऊंज बाजार स्थित एक प्रतिष्ठान में हुई। इसमें ऊंज बाजार के पास बस स्टैंड बनवाने की मांग की गई। बस स्टैंड के अभाव में हो रही दिक्कत पर चर्चा की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि ऊंज में थाना, पोस्ट आफिस व बाजार है। लेकिन बस स्टैंड न होने से क्षेत्रीय जनता को बस पकड़ने के लिए जंगीगंज व भीटी जाना पड़ता है। रोडवेज की बसें फ्लाईओवर से ही होकर चली जाती हैं। ऐसे में यात्रियों को बस पकड़ने के लिए जंगीगंज और भीटी जाना पड़ता है। इस मौके पर राजेश कुमार, शैलेंद्र कुमार, राजीव आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.