भदोही, जुलाई 29 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। पवित्र सावन माह में शुरू होने वाले कांवड़ यात्रा को लेकर अधिकारी गंभीर रहें। क्षतिग्रस्त सड़कों पर शीघ्र ही मरम्मत कार्य कराए जाएं। जलभराव की रोकथाम का उचित इंतजाम कराने के साथ ही रोस्टर के अनुरूप बिजली आपूर्ति की जाए। निर्माण कार्य में किसी स्तर से लापरवाही की शिकायत मिली तो जांच कर सख्त कार्रवाई होना तय है। यह निर्देश कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को नगर विकास, ऊर्जा एवं जिला प्रभारी मंत्री एक शर्मा ने अधिकारियों को दी। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों संग गहन समीक्षा करते हुए आगामी तैयारी का जायजा लिए। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने बरसात के मौसम, श्रावण मास में प्रस्तावित कांवड़ यात्रा तथा संचालित विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जनहित से जुड़े सभी कार्य प्राथमिकता क...