Bhadoni News: क्षतिग्रस्त मार्ग पर गिरकर घायल हो रहे राहगीर
भदोही, अक्टूबर 2 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर पंचायत ज्ञानपुर से सटे चकटोडर गांव स्थित हरिजन बस्ती में रहने वालों का जीना दुश्वार हो गया है। बस्ती से खांवावीर मंदिर जाने वाली खड़ंजा मार्ग आठ वर्ष से क्षतिग्रस्त पड़ा है। जर्जर मार्ग पर आए दिन बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। करीब दो हजार की आबादी वाला गांव उपेक्षा का दंश झेल रहा है। ग्रामीणों की माने तो खांवावीर जाने वाली मार्ग आठ वर्ष से जर्जर है। खड़ंजा पर बिछा ईंट कई स्थानों पर टूटकर इधर-उधर बिखर गई है। कुछ स्थानों पर पत्थर चौका बिछा है, वह भी उखड़ गई है। दिन में तो किसी तरह लोग इधर से आवागमन कर लेते हैं, लेकिन रात्रि में इधर से होकर गुजरना खतरे से खाली नहीं रह गया है। बिजली का जर्जर तार वर्षों से लटक रहा है। सफाई व्यवस्था न होने से हर तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.