Bhadoni News: क्षतिग्रस्त नहर पुल से आए दिन हो रहा हादसा
भदोही, जुलाई 10 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। औराई ब्लॉक क्षेत्र के अकेलवां गांव स्थित नहर पुल काफी दिन से क्षतिग्रस्त हो गया है। जर्जर पुल में चार पहिया वाहन गिरा तो हादसा होना तय है। इन दिनों नहर में पानी छोड़ा जा चुका है। जलमग्न नहर के बीच पुल का जर्जर होने से हमेशा दुर्घटना का आशंका बना हुआ है। स्थानीय लोग कई बार विभागीय अधिकारियों का ध्यानाकृष्ट कराते हुए मरम्मत कराने की मांग कर चुके हैं। अकेलवां गांव स्थित नहर पुल कई माह से एक तरफ धंस गया है। इतना ही नहीं ऊपर का हिस्सा भी काफी जर्जर हो गया है। ऐसे में बाइक सवारों की नजर जैसे ही जर्जर पुल पर पड़ रही है वह मोटरसाइकिल रोकने के प्रयास में गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। दिन में तो किसी तरह लोग इस पुल से आवागमन कर ले रहे हैं, लेकिन रात्रि में इधर से होकर गुजरना जोखिम भरा साबित हो रहा है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.