Bhadoni News: क्रिटिकल केयर यूनिट भवन का 90 फीसदी हुआ निर्माण कार्य
भदोही, अक्टूबर 9 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला मुख्यालय के सामने स्थित सौ शय्या संयुक्त चिकित्सालय परिसर में बन रहे क्रिटिकल यूनिट का निर्माण कार्य अब तक 90 फीसदी हो चुका है। कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण कार्य की गति धीमी चल रही है। मुख्यालय स्थित सौ शय्या अस्पताल परिसर में 18 करोड़ की लागत से 50 बेड के तीन मंजिला क्रिटिकल केयर यूनिट का शिलान्यास हुआ था। तीन मंजिला बिल्डिंग में अभी प्लास्टर का कार्य करीब पूर्ण हो चला हे। सीसीयू का निर्माण होने से लोगों को गंभीर मरीजों को उपचार के लिए लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिले में ही बेहतर उपचार मिल सकेगा। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि 18 करोड़ की लागत से बन रहा सीसीयू का संचालन पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत होगा। अस्पताल परिसर में 3000 वर्ग म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.