भदोही, जुलाई 24 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला मुख्यालय के सामने स्थित सौ शय्या संयुक्त चिकित्सालय परिसर में बन रहे क्रिटिकल यूनिट का निर्माण कार्य अब तक 75 फीसदी हो चुका है।

निर्माण कार्य की गति कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण कार्य की गति धीमी चल रही है। निर्धारित समय सीमा बितने के बावजूद अब तक 73 फीसदी ही काम हो पाया है। इस यूनिट को 12 महीने में पूरा करके हैंडओवर होना था, लेकिन 18 महीने बाद केवल 75 फीसदी ही कार्य हुआ है। कार्यदायी संस्था की ओर से निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही के कारण दो से तीन बार जांच हो चुकी है। मुख्यालय स्थित सौ शय्या अस्पताल परिसर में 18 करोड़ की लागत से 50 बेड के तीन मंजिला क्रिटिकल केयर यूनिट का शिलान्यास हुआ था। वर्तमान में जिस गति से काम की रफ्तार है, उम्मीद है 2026 आखिरी तक पूरा हो जाएगा।...