Bhadoni News: कोइरौना थाना क्षेत्र के केवटाही गांव के पास बाइक से गिरी महिला चोटिल
भदोही, जुलाई 9 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर। कोइरौना थाना क्षेत्र के केवटाही गांव के पास बुधवार की रात बाइक से गिरी एक महिला चोटिल हो गई। महिला का उपचार निजी चिकित्सालय में कराया गया। ऊंज थाना क्षेत्र के सोबरी निवासी कंचन पति संग सीतामढ़ी दर्शन करने गई थी। वहां से वापस आ रही थी कि सामने आए मवेशी से बचने के प्रयास में मोटरसाइकिल का ब्रेक लगते ही वह अनियंत्रित होकर गिरकर चोटिल हो गई। घायल महिला का उपचार प्राइवेट अस्पताल में हुआ। रात्रि में सड़क पर घुम रहे छुट्टा पशु आए दिन हादसे का कारण बन रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.