भदोही, नवम्बर 5 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। काशी नरेश विश्वविद्यालय में गुरुवार को केरल पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें केरल राज्य की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं भौगोलिक विरासत पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों ने अपना विचार व्यक्त की। इस दौरान प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के 29 छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। जिसमें बीएससी प्रथम सेमेस्टर की छात्रा रितिमा मौर्य ने प्रथम स्थान, बीए पंचम सेमेस्टर की छात्रा खुशबू ने द्वितीय तथा बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा खुशी गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक के रूप में डॉ. संतोष कुमार मिश्रा, डॉ. श्रीश कुमार उपाध्याय, डॉ. शिखा मेहता एवं डॉ. श्रुतिका शुक्ला रहीं । कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रतियोगिता के नियमों का निर्देशन डॉ. रजनीश द्विवेदी ने किया। नोडल अधिकारी विश्वविद्यालय ...