Bhadoni News: केएनयू में आज से प्रवेश की प्रक्रिया होगी शुरू
भदोही, जुलाई 12 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। काशी नरेश विश्वविद्यालय (केएनयू) में स्नातक की कक्षाओं में प्रवेश कल से शुरू होगा। सोमवार से इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण चालू कर दिया जाएगा। विद्यार्थी समर्थ पोर्टल पर जाकर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आवेदन कर सकेंगे। विवि प्रशासन की तरफ से प्रवेश की प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया है। बता दें कि सूबे की सरकार ने काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय को अब काशी नरेश विश्वविद्यालय बना दिया है। इस साल नए शिक्षा सत्र में महाविद्यालय में ही प्रवेश लिया जा रहा है। विश्वविद्यालय की तरफ से इसकी कवायद शुरू हो गई है। इस पर यहां पर तकनीकी एवं रोजगारपरक शिक्षा के कोर्स भी शुरू हो रहे हैं। दो से ढाई दशक पहले तक यहां सोनभद्र, मिर्जापुर, जौनपुर आदि जिले के छात्र-छात्राएं पढ़ने के लिए आते थे, लेकिन जैसे-जै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.