भदोही, अगस्त 9 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। अनाज का उत्पादन बढ़ाने को किसान मृदा का स्वास्थ्य परीक्षण करा रहे हैं। कृषि विभाग द्वारा अब तक 10500 मिट्टी नमूनों को संग्रहित किया जा चुका है। जबकि कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां में 86 मिट्टी नमूनों की जांच हो चुकी है। लक्ष्य के सापेक्ष जांच प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद रिपोर्ट प्रेषित होगी। मिट्टी में कौन सा तत्व घटा है और क्या बेहतर हुआ है इसकी रिपोर्ट मृदा परीक्षण के बाद स्पष्ट हो जाएगा। वित्तीय वर्ष 2026-27 में कुल 12 हजार मृदा का परीक्षण का लक्ष्य मिला है। इसमें अब तक 10500 मिट्टी का नमूना लिया जा चुका है। रवी-खरीफ दोनों सीजन मिलाकर 12 हजार मिट्टी का नमूना जांच किया जाएगा।

मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के वैज्ञानिक डॉ. आरपी चौधरी ने बताया कि कृषकों को उनके खेतों...