Bhadoni News: कृषकों में वितरित होने को आएगा 120 कुंतल आलू बीज
भदोही, अक्टूबर 12 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला उद्यान विभाग द्वारा शीघ्र ही किसानों में 120 कुंतल आलू का बीज वितरित होगा। आलू बीज मंगाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। आलू का बीज आते ही किसानों में वितरण शुरू हो जाएगा। आलू खेती के पूर्व बीज सोधन करना अत्यंत जरुरी है। सोधन वाला बीज आलू फसल को कई बीमारियों से बचाता है। जिले में चार सौ हेक्टेयर से ज्यादा आलू फसल की खेती होती है। आलू खेती करने वाले कृषकों को सौ कुंतल बीज बांटा जाएगा। जिला उद्यान विभाग अधिकारी ममता सिंह यादव ने बताया कि जब दिन-रात का अधिकतम और न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो तो उस वक्त आलू की बोआई करना चाहिए। बिना शोधन किए आलू बोने से पिछैती में झूलसा रोग, आलू का वार्ट रोग, आलू का स्कैब रोग, आलू का ब्लैक स्कर्फ समेत कई बीमारियां होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.