Bhadoni News: कृषकों में वितरित होगा 18 कुंतल सरसों बीज
भदोही, अक्टूबर 8 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। अगार सरसों की खेती कर किसान बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं। वैज्ञानिक विधि से खेती करने वाले किसानों को ज्यादा मुनाफा होगा। इस वर्ष जिले में 383 हेक्टेयर में सरसों फसल की खेती होगी। धान कटाई संग खाली पड़े खेतों में कृषक अगार सरसों की खेती करना शुरू कर दिए हैं। जिला कृषि अधिकारी ईरम ने बताया कि इस वर्ष जिले में 383 हेक्टेयर में सरसों फसल की खेती होगी। 18 कुंतल सरसों का बीज किसानों में बांटा जाएगा। जिले के प्रत्येक ब्लाक में एक बीज केंद्र का संचालन हो रहा है। यहां से सरसों का बीज खरीदने वाले किसान को 50 फीसदी तक अनुदान मिलेगा। अनुदान वहीं किसान पाएंगे जिनका कृषि विभाग में पंजीयन होगा। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रसार विशेषज्ञ डा. आरपी चौधरी ने बताया कि सरसों एक कैच क्राप फसल है। इसकी खेती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.