Bhadoni News: कूड़ा-कचरा से पटा नाला, उठ रहा दुर्गंध
भदोही, अगस्त 13 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। क्षेत्र के असनाव बाजार में पानी निकासी को बना नाला कूड़ा-कचरा से पट गया है। नाला से उठ रहा दुर्गंध लोगों का इधर से गुजरना दुभर कर दिया है। एक घंटे भी जमकर बारिश हो जाए तो दूषित पानी घरों में घुसने लगता है। घर से निकाला गंदा पानी कई स्थानों पर एकत्रित होता रहता है।असनाव बाजार में पानी निकासी को दोनों तरफ नाला का निर्माण कराया गया था। लेकिन कई स्थानों पर नाला का पटिया उखड़ गया है। ऐसे में कूड़ा-कचरा से नाला पट गया है। गंदगी से पटा नाला बजबजा रहा है। गंदगी के चलते संक्रामक बीमारी का खतरा बढ़ गया है। दुकान के सामने बजबजा रहा नाला को देख ग्राहंक रुकना तक पसंद नहीं कर रहे हैं। नाला जाम होने के चलते स्थानीय दुकानदारों का धंधा भी प्रभावित हो रहा है। असनाव बाजार में नाले की बेहतर सफाई करा दी जाए तो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.