भदोही, जुलाई 7 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बना खुला नाला कूड़ा-कचरा से पटकर बजबजा रहा है। खुले नाले से उठ रहा दुर्गंध लोगों का जीना दूश्वार कर दिया है। तेज गति से चलने वाले बाइक सवार अनियंत्रित होकर नाले में गिरकर चोटहिल हो जा रहे हैं। ऐसे में नाला सफाइ संग ढंकने का इंतजाम करना अत्यंत जरूरी हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोपपुर और लालानगर के बीच खुला नाला कूड़ा-कचरा से पट गया है। गंदा पानी से उठने वाला दुर्गंध इधर से गुजरने वालों की दिक्कत बढ़ा दे रहा है। एक घंटे जमकर बरसात हो जाए तो गंदा पानी सड़क पर एकत्रित हो जाता है। बड़े वाहनों से बचने के प्रयास में बाइक सवार नाले में गिरकर चोटहिल हो जाते हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के समय घनी बस्ती वाले क्षेत्र में पानी निकासी को नाला निर्माण कराया गया था। नाला ढंकने का...