Bhadoni News: कुत्ते को बचाने में बाइक से गिरी रसोईयां, गई जान
भदोही, अगस्त 31 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। दुर्गागंज थाना क्षेत्र के सदलूबीर बाजार में सोमवार को अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने में बाइक सवार भाई-बहन घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर 45 वर्षीय रसोईयां उर्मिला देवी की मौत हो गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक एवं शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा। उधर, हादसे की सूचना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। सुरियावां थाना क्षेत्र के कांतिरामपुर गांव निवासी स्वर्गीय राजेश कुमार गौतम की पत्नी उर्मिला देवी गांव के प्राथमिक विद्यालय में बतौर रसाईयां कार्यरत थीं। रक्षाबंधन पर्व पर वह भाईयों को राखी बांधने के लिए अपने मायके प्रयागराज जिले के भूशलपुर गईं थी। सोमवार की सुबह उनको घर छोड़ने के लिए बाइक से साथ लेकर भाई राजकुमार जा रहे थे।
हादसे का विवरण दुर्गागंज थाना क्षेत्र के सदलूवीर बाजार के पास अचानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.